Showing posts with label किसी के जिन्दगी में आने का. Show all posts
Showing posts with label किसी के जिन्दगी में आने का. Show all posts

Monday, 12 December 2011

मेरे लिए कुछ ख़ास हो तुम .......


सर्दी में खिली धूप का एहसास हो तुम ,
मेरे लिए कुछ ख़ास हो तुम  .......

प्रेम रंग में डूबी राधा-कृष्ण की रास हो तुम ,
मेरे लिए कुछ ख़ास हो तुम  .......

मेरे दिल के वीराने में जीने की आस हो तुम ,
पतझड़ में बहार आने का एहसास हो तुम ,
मेरे लिए कुछ खास हो तुम  .......

चांदनी बिखेरती पूनम की रात हो तुम ,
भोर में ताजगी भरी ठंडी सांस हो तुम ,
मेरे लिए कुछ खास हो तुम  .......
तुम्हें अब मै खो नहीं सकता ,तुम मेरे दिल में रहती हो ,
हो तुम कहीं भी पर अब हमेशा मेरे पास हो तुम ,
मेरे लिए कुछ खास हो तुम  .......